Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बेगूसराय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2020

BIHAR NEWS:बेगूसराय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

 


बेगूसराय. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय (Begusarai) से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी की इस घटना में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा (BJYM) के महामंत्री धीरज भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई.

तीन लोगों को लगी थी गोली

इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. गोलीबारी की ये घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. एक साथ तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी जांच में जुटी है.

बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा में रविवार सुबह भाजपा नेता धीरज भारद्वाज की बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता धीरज भारद्वाज अपने डेरा से मवेशी को चारा देकर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए  दो अपराधी उनपर अंधाधुन गोली बरसाने लगे, जिसमे धीरज भारद्वाज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनका आनन फानन में निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है।