Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:बेटे ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो हैवान बनी मां; जो किया, जानकर कांप जाएंगी रूह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

Bihar News:बेटे ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो हैवान बनी मां; जो किया, जानकर कांप जाएंगी रूह


पटना. बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत (Compromising Situation) में देख लिया। इसके बाद मां ने वह किया, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम बेटे की हत्‍या (Murder) कर शव को फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपित मां ने भी जुर्म कबूल कर लिया है। घटना बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) की है।

हत्‍या कर फेंका मिला बच्‍चे का शव

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में बीते 10 मई को एक बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। गला रेतकर मारे गए बच्‍चे का शव गांव में नहर के किनारे पड़ा मिला था।


घटना के बाद पुलिस ने तहकीकात के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खोजी कुत्‍तों की भी मदद ली।

पूछताछ में मां ने कबूल लिया जुर्म

बच्‍चे की हत्या के कारणों को तलाशती व मामले की कडि़यों को जोड़ती पुलिस ने अंतत: मां अनिता (काल्‍पनिक नाम) तक पहुंची। पुलिस ने उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव के रहने वाले चंदेश सिंह के साथ मिलकर उसने बच्‍चे की हत्‍या कर दी थी। उसने बताया कि हत्‍या के दो दिनों पहले उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

एक अन्‍य की संलिप्‍तता भी उजागर

घटना में एक तीसरे व्‍यक्ति दयाशंकर सिंह की संलिप्‍तता भी उजागर हुई। दयाशंकर का आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस ने मां व उसके प्रेमी को भेजा जेल

पुलिस ने मां व उसके प्रेमी चंद्रेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जितने मुंह, उतनी बातें हो रही हैं। मां द्वारा अपने मासूम बेटे की हत्‍या की इस घटना से लोग स्‍तब्‍ध हैं