Kosi Live-कोशी लाइव औरंगाबाद/बिहार:नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से की हत्‍या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Aurangabad-Bihar News in Hindi - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2020

औरंगाबाद/बिहार:नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से की हत्‍या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Aurangabad-Bihar News in Hindi



औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद जिले (Aurangabad District) के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ गांव में नशेड़ी पति प्रेम चौधरी ने अपनी पत्नी सोमरिया देवी की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबकि घायल को उसका बेटा अनिल तत्काल हसपुरा रेफरल अस्पताल ले गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत (Death) हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही हसपुरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह दलबल के साथ अमझर शरीफ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

पुलिस ने शुरू की जांच
इस सनसनीखेज घटना के बाद ना सिर्फ पुलिस मौके पर पहुंची बल्कि रेफरल अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.

आरोपी हुआ फरारजबकि घटना को अंजाम देकर आरोपी पति घर से फरार हो गया है. हालांकि पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं. मृतका के बड़े पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि मेरे पिता जब मां के साथ मारपीट करने लगे तो वह चीख सुन घर के दूसरे कमरे में गया. यही नहीं, पिता के साथ उसकी हाथापाई भी हुई, लेकिन तब तक पिता ने मां के गले पर हंसुली से वार कर उसे घायल कर दिया था.

गौरतलब है कि घटना के वक़्त मृतका के तीन पुत्रों में से एक सुनील कुमार बाजार में तो छोटा पुत्र सुभाष कुमार गांव में घर से बाहर था. मृतका की एक पुत्री विवाहित है जो फिलहाल अपने ससुराल में है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई. वैसे घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं.