मधेपुरा। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुमारखंड थाना क्षेत्र की रहटा पंचायत अंतर्गत भवानीपुर में छापेमारी कर 327 बोतल विदेशी व 152 बोतल बियर बरामद की। अवैध रूप से शराब का कारोबारी किशोर कुमार अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी शराब का खेप भवानीपुर गांव पहुंचा है। सूचना पर उत्पाद निरीक्षक भिखारी कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक प्रभु नाथ सिंह, नीतीश कुुुमार, प्रियंका कुमारी सहित सैफ के जवानों को शामिल कर छापामारी के लिए भवानीपुर गांव भेजा गया। उत्पाद विभाग की टीम ने किशोर कुमार के घर पहुंच तलाशी ली तो उसके घर से 327 बोतल विदेशी शराब व 152 बोतल बियर बरामद हुई। बरामद अवैध शराब बाहर से बिक्री के लिए मंगाया गई थी। शराब कारोबारी किशोर कुमार उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने के साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जब्त किया गया शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम वापस लौट आई। अवैध शराब कारोबारी किशोर कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
@कोशी लाइव:
