Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।18 लोगों ने फिर जीता कोरोना का जंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 30, 2020

सहरसा।18 लोगों ने फिर जीता कोरोना का जंग

सहरसा। जिले में जहां विशेष आइसोलेशन सेंटर में रह रहे 18 और लोगों ने कोरोना का जंग जीत लिया है। वहीं दो नए पॉजिटिव केस भी पाए गए हैं। शुक्रवार की शाम तीन लोगों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिली जिनमें से एक पूर्व से रह रहे एक पॉजिटिव मरीज का सैंपल था। जबकि 18 लोगों की सैंपल रिपोर्ट दोबारा निगेटिव मिली। उनलोगों को जिलाधिकारी कौशल कुमार, डीडीसी राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह आदि ने समारोहपूर्वक, गुलाब का फूल व सैनिटाईजर, तौतया, साबुर हैंडवॉश, चॉकलेट आदि से तैयार किट प्रदान कर घर से विदा किया। डीएम ने सभी लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में बिताने और निर्देश का पालन करने की बात कही।

कोरोना पॉजिटिव मरीज के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि जो दो नए मरीज मिले हैं, उन्हें आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। जबकि दो को विशेष इलाज की आवश्यकता महसूस करते हुए राज्य केन्द्र के निर्देश पर भागलपुर रेफर कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि अबतक जिले से 1444 सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिनमें से 1401 का रिपोर्ट आ गया है। इसमें 1316 का रिपोर्ट निगेटिव आया, जबकि 64 पॉजिटिव। पॉजिटिव मरीजों में 23 पूर्व में ठीक हुए और 18 शनिवार को ठीक होने के बाद घर भेजे गए। जबकि दो को गहन चिकित्सा के मद्देनजर भागलपुर भेजा गया। इस प्रकार जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 21 रह गई है। डीएम ने बताया कि जिले में अभी कोरोना महामारी का संकट बरकरार है। इसलिए लॉकडाउन का दुरूपयोग नहीं किया जाए। बिना बहुत जरूरी के लोग घरों से नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि अधिकांश समय घर में रहकर ही आप अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रख पाएंगे।