Kosi Live-कोशी लाइव CoronaVirus Bihar: लॉकडाउन में अजब-गजब शादी, दूल्हा-दुल्हन ने कहा-दिल है कि मानता नहीं..Video - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 16, 2020

CoronaVirus Bihar: लॉकडाउन में अजब-गजब शादी, दूल्हा-दुल्हन ने कहा-दिल है कि मानता नहीं..Video

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहले 21 दिन का फिर 19 दिन का लॉकडाउन पूरे देश में जारी है। लेकिन इस दौरान बिहार में अनोखे  तरीके से हुई शादी चर्चा में है। बार-बार टल रही शादी को लेकर परेशान वर-वधू अब लॉकडाउन को लेकर परेशान थे। काफी मशक्कत के बाद दोनों एक दूजे के हो गए और कहा-दिल है कि मानता नहीं।

में के दौरान इस तरह से हो रही अजब -गजब शादी, दूल्हा-दुल्हन कह रहे, है, लेकिन रूक नहीं सकते---

Embedded video

See kajal lall's other Tweets

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहले 21 दिन का फिर 19 दिन का लॉकडाउन पूरे देश में जारी है। लेकिन इस दौरान बिहार में अनोखे  तरीके से हुई शादी चर्चा में है। बार-बार टल रही शादी को लेकर परेशान वर-वधू अब लॉकडाउन को लेकर परेशान थे। काफी मशक्कत के बाद दोनों एक दूजे के हो गए और कहा-दिल है कि मानता नहीं

बुधवार को इलाके में लॉकडाउन के दौरान शेखपुरा जिले में एक शादी चर्चा में रही। जिला प्रशासन ने सिर्फ तीन लोगों को पास जारी किया। कार से दूल्हे को लेकर दो लोगों के साथ बरात शेखपुरा से नवादा गई और वहां गिने-चुने लोगों की मौजूदगी में मास्क पहनकर सैनिटाइजर हाथ में लिए वर-वधू ने रस्में पूरी कीं। इसके बाद में दुल्हन विदा हो गई।  

मामला बरबीघा बाजार के झंडा चौक का है। कई महीनों से किसी न किसी कारण से टल रही शादी इधर काफी दिनों से लॉकडाउन की चपेट में आ गई। परेशान वर-वधू पक्ष ने हर हाल में फेरे कराने का फैसला कर लिया। वर पक्ष ने कई दिनों तक शेखपुरा डीएम का दरवाजा खटखटाया। अंतत: जिला मुख्यालय से सिर्फ तीन लोगों का पास जारी किया गया ।

बताते हैं कि झंडा चौक निवासी गौरव की शादी पिछले साल नवादा में तय हुई थी। पास मिलने के बाद दूल्हा गौरव अपने चाचा तथा बड़े भाई के साथ वाहन से बुधवार को नवादा जिले के हिसुआ के लिए रवाना हो गया। वहां पहले से तैयार बैठी वधू के घर पर पांच लोगों एवं एक पंडित की मौजूदगी में मास्क लगाकर शादी की रस्में हुईं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सैनिटाइजर से संक्रमण मुक्त करते रहे। शादी के उपरांत देर शाम वधू की विदाई भी हो गई।

डीएम से गुहार लगा दिल वाला ले आया दुल्हनियां

बरबीघा में बुधवार को इलाके में लॉक डाउन के दौरान एक दूल्हे के द्वारा वाहन पास लेकर कर शादी कर दुल्हन ले आने के मामले को लेकर कौतूहल बना रहा । द्ल्हा-दुल्हन ने बताया कि उनकी शादी लगातार कई महीनो से किसी कारणवश बार बार टल रही थी और इस बार फिर लॉक डाउन के कारण टलने पर आ गई । आखिर परेशान होकर वर-वधु ने हर हाल में एक होने का फैसला कर लिया । जिसे लेकर लड़के के द्वारा डीएम का दरवाजा कई दिनों तक खटखटाने के उपरांत अंतत: जिला मुख्यालय से उसे तीन लोगों का पास निर्गत कर दिया गया ।

इस पास के लिए दूल्हे राजा ने खूब मेहनत की दोपहर से शाम सात बजे तक एसडीओ के ऑफिस के बाहर बैठे रहने के बाद उसे पास मिल पाया । बता दें कि झंडा चौक निवासी गौरव की शादी पिछले साल ही तय हुई थी । अपरिहार्य कारण बस उसकी शादी लगातार तीन बार तय समय से टाल दी गई । पास मिलने के उपरांत दूल्हा बना गौरव  अपने चाचा तथा बड़े भाई के साथ अपने वाहन से बुधबार को नावदा जिले के हिसुआ के लिए रवाना हो गया ।जहां पहले से तैयार बैठी वधू के घर पर पांच लोगों एवं एक पंडित की मौजूदगी में मास्क लगाकर शादी को समपन्न कराया गया। जिसके उपरांत देर शाम वर-वधू की विदाई हुई और लौट आएं।

हालांकि इस दौरान वधू पक्ष के घर पर कुछ पड़ोसियों के द्वारा थाने में खबर कर दी गई, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंच गई ।जिसके बाद पास दिखाने के बाद पुलिस वहां से चली गई । इस तरह से लॉक डाउन का पालन करते हुए बिना भीड़भाड़ लगाए। इस तरह के शादी को लेकर लोग इसे एक मिसाल के रूप में देख रहे हैं ।