Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: डीएम को स्क्रीनिंग कराने की सलाह देने पर गोली मारने की धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2020

बिहार: डीएम को स्क्रीनिंग कराने की सलाह देने पर गोली मारने की धमकी

दरभंगा। अभी पूरा देश कोरोना को हराने में जुटा है। वहीं, कुछ लोग इस अभियान को कमजोर कर रहे। एक ताजा मामला बिहार के दरभंगा का है। यहां डीएम त्यागराजन एसएम को जान से मारने की धमकी दी गई है। क्योंकि उन्होंने सूबे के बाहर से आए लोगों को स्क्रीनिंग कराने की सलाह दी थी। जिसके सर्वेक्षण का काम चल रहा है। युवक ने डीएम दरभंगा के फेसबुक पेज पर एक कमेंट किया है। जिसमें गोली मारने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की बात कही गई है। उसकी पहचान मो. फैजल के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

दरअसल, डीएम डॉ. त्यागराजन ने पिछले दिनों नगर आयुक्त और पार्षदों के साथ कोरोन संक्रमण को रोकने के लिए एक बैठक की थी। इसमें उन्होंने राज्य के बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग कराने की बात कही थी। इसके लिए मेडिकल टीम के गठन और पूरे जिले में व्यापक जांच अभियान चलाने की घोषणा भी कीथी। 

 जिलाधिकारी के आदेश के बाद दरभंगा नगर निगम के सभी वार्डों में राज्य के बाहर से आए लोगों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो 18 मार्च 2020 के बाद जिले में आए हैं। इनकी पहचान होने के साथ ही उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा। इसी तरह के आदेश विदेश से आए और अभी तब्लीगी जमात से शामिल होकर आए लोगों के लिए भी दिया गया है। इससे नाराज होकर मो फैजल नामक युवक ने डीएम को जान से ही मारने की धमकी दे डाली। हालांकि उसके इस कमेंट की लोगों ने आलोचना की है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसे कोरोना से लड़ाई को कमजोर करने वाला माना जा रहा है। पोस्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक का पता लगाया जा रहा। हालांकि, जिलाधिकारी ने फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। एसएसपी बाबूराम ने कहा कि इस मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ और बिरौली डीएसपी को सौंपा गया है। 24 घंटे के अंदर इस मामले में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी