मधेपुरा: सदर प्रखंड के मठाही समाजसेवी सह बीजेपी पंचायत अध्यक्ष अमरेश कुमार पासवान एवं उनकी पत्नी सोनी देवी जीविका दीदी के द्वारा मठाही वार्ड नं 1 में गरीब एवं जरुरतमंद नागरिकों को जागरूक करने के लिए मास्क एवं साबुन बाँट कर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी है, सामाजिक दूरी और जागरूकता से ही हम इसे फैलने से रोक सकते हैं इससे बचने के लिए जब भी बाहर निकले तो मुंह पर हमेशा मास्क का प्रयोग करें जब औरों से बात करें तो कम से कम 1 मीटर की दूरी हो हाथ आधा एक घंटा के अंतराल पर सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोएं। अगर हम सभी नागरिक जागरूक रहेंगे तो कोरोना को फैलने से रोक सकते हैं उन्होंने लोगों से जब अतिआवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलने की अपील की।
संवाददाता: सविता नंदन कुमार