।
कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट ।
कटिहार:- फलका निवासी 10 वर्षीय रौशनी जो बिजली के तार से करेंट लग जाने से काफी जल गई साथ ही एक हाथ भी फेक्चर हो जाने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था जिसमें पीड़िता को 1 यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ी तो इस लोकडॉन में रक्त डॉनर नही मिलने के कारण पीड़िता के परिवार काफी चिंतित थे तो समाजसेवी सह मुस्कान फाउंडेशन के संयोजक दिपक कुमार ने स्वयं कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंच रक्तदान कर सच्चे मानव होने का परिचय दिए। दीपक कुमार बताते हैं कि वे अपने जीवन का 16वां बार रक्तदान किए हैं ।
दीपक के इस नेक कार्य के लिए सर्वोदय समाज अध्यक्ष अशोक कुमार,सचिव रंजीत विश्वास, यूथ ब्लड डॉनर के संयोजक सोनू खान जॉकी, अरविंद कुमार साह के साथ साथ पीड़िता के परिवार कोटि कोटि साधुवाद दिए।