*रितेश हन्नी*
सहरसा - वैश्विक महामारी कोविड- 19 से बचाव हेतु लगाये गये लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित गरीब परिवारों की मदद हेतु समाजिक संगठन संगिनी और रोटी बैंक सहरसा के द्वारा स्थानीय कायस्थ टोला के दर्जनों परिवार को राशन सामग्री प्रदान किया गया। विपदा की इस घड़ी में किसी भी परिवार को भूखे नहीं रहना पड़े। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह सेवा की गई। यह सेवा सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए दी गयी। आयोजित कार्यक्रम में संगिनी के सदस्य शालिनी सिंह तोमर, निशा झा के साथ- साथ रोटी बैंक सहरसा के सदस्य अजय कुमार, राहुल गौरव, पंकज कुमार, रौशन कुमार भगत की अहम भूमिका रही। युवा आयुष राज ने श्रमदान द्वारा मानव सेवा के अलौकिक आनंद को महसूस किया।स्थानीय निवासी रमण कुमार वर्मा, लालदेव शर्मा और शिवांश शिवम ने जरूरतमंद परिवारों के सहायतार्थ इस प्रयास की भूरि- भूरि प्रशंसा की।