Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नगर परिषद सभापति ने निजी कोष से लोगों के बीच सुरक्षा किट किया वितरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 4, 2020

सहरसा।नगर परिषद सभापति ने निजी कोष से लोगों के बीच सुरक्षा किट किया वितरण

**

रितेश /सहरसा 

विश्व व्यापी महामारी कोरोना के लेकर देश भर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार द्वारा कई पहल किये जा रहें हैं। वहीं बिहार के सहरसा जिलान्तर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 29 में कोरोना वायरस को लेकर नगर परिषद की सभापति सह वार्ड पार्षद रेणु सिन्हा ने निजी कोष से वार्ड के लोगों के बीच सुरक्षा किट वितरण किया। वार्ड पार्षद श्रीमती सिन्हा ने बताया कि मेरे द्वारा वार्ड नं० 29 के लोगों के बीच कोरोना महामारी से लड़ने के लिए करीब 350 परिवार के बीच सुरक्षा किट वितरण किया गया है। दिए गए सुरक्षा किट में 2 हाथ धोने में इस्तेमाल वाला साबुन, नाक मुँह को ढकने के लिए मास्क, सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार हाथ धोने के लिए हैंड वाश आदि दिया गया है। वहीं नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में सेनेटाइज का कार्य शुरू किया है और लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि तीव्र गति से बढ़ रहे संक्रमण को देखते एवं लोगों के सेहत को ध्यान में रखकर पुरे वार्ड में  ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव एवं फॉगिंग भी किया जा रहा है। किट वितरण के दौरान मौजूद लोगों उन्होंने अपील करते कहा कि बेवजह कोई घर से नहीं निकले अतिआवश्यक जरूरी पड़ने पर कोई एक आदमी ही बाहर निकलें। मुँह को मास्क या साफ रुमाल से ढके। हाथों को लगातार हैंड वाश या साबुन से धोयें। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आपस में दुरी बना कर रहें।  किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत सूचित करें। जानकारी देते हुए श्रीमती सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी।