Kosi Live-कोशी लाइव खगडिया/बेलदौर।पागल कुत्ते ने दर्जनों बच्चे को बुरी तरह से काटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 18, 2020

खगडिया/बेलदौर।पागल कुत्ते ने दर्जनों बच्चे को बुरी तरह से काटा

खगडिया/बेलदौर:=पागल कुत्ता लोगों के परेशानी का कारण बन गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब 10 बजे पागल कुत्ते ने दर्जनों बच्चे को बुरी तरह से काट लिया।

बेलदौर से रतुल कुमार ठाकुर की रिपोर्ट


पागल कुत्ता लोगों के परेशानी का कारण बन गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को करीब 10 बजे पागल कुत्ते ने दर्जनों बच्चे को बुरी तरह से काट लिया। जबकि दो बाइको मैं सवार लोगों को दौड़ा कर गिरा दिया।

जिसमें पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से काट कर घायल कर दिया, सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बोबील पंचायत के वार्ड नंबर 2 कुम्हरैली गांव में एक कुत्ता पागल हो गया। एक कुत्ते से दर्जनों लोग एवं मवेशी परेशान हो गए। शाम करीब 4 बजे धूम के रणवीर यादव के 4 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, छट्ठू शर्मा के पुत्री करीब 3 वर्षीय नैना कुमारी, 65 वर्षीय उमेश शर्मा को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।वहीं शुक्रवार को जयराम मुखिया के 5 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार एवं मुनीलाल मिस्त्री के पुत्र 6 वर्षीय ऋषि कुमार को पागल कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ा कर कांटा, गांव के लोगों ने लाठी डंडा से कुत्ते को मारपीट कर गांव से भगा दिया। घायलावस्था में देख परिजनों ने आनन-फानन में बेलदौर पीएससी लाए जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल बच्चे एवं बुजुर्गों को इलाज कर छुट्टी दे दिया। मालूम हो कि 65 वर्षीय उमेश शर्मा जब पागल कुत्ता को मारपीट किया तो उन्हें भी दाया हाथ में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले गांव से उत्तर एक गड्ढा में कुत्ता मरा हुआ बच्चा खा लिया, उसी वक्त से उक्त कुत्ता पागल हो गया। पागल होते ही दर्जनों बच्चे को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उनके परिजनों ने बेलदौर पीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दिया।