घैलाढ़ मधेपरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंडअंतर्गत झिटकिया पंचायत के पथराहा वार्ड नं 10 में लोकतांत्रिक जनता दल के ओर से युवा प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी राजनंदन यादव ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लाकडाउन के एक सप्ताह बीतने के बाद भी सरकारी उदासीनता के कारण खासकर महादलित और अल्प संख्यक मजदूरों के बीच मास्क,डिटोल साबुन तेल शैम्पू आदि का वितरण किया।साथ ही सभी मजदूरों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सामाजिक दुरी बनाए रखने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने सहित हस्तचालित यंत्र तथा हसुआ कचिया आदि के उपयोग के समय दिन में कम से कम तीन बार उपकरण को साबुन डिटोल पानी से अच्छी तरह धोकर संक्रमण रहित करने एवं स्वयं साफ सुथरा रहने का सलाह दिया।साथ ही फसल कटनी एवं दौनी करते समय खेत में थेरेसिंग फ्लोर पर एक दूसरे व्यक्ति के बीच कम से कम दो मीटर की दुरी बनायें रखें।साथ ही किसानों को जागरूक करने सहित घर से बाहर खेत में गेहूँ दौनी करने का अपील किया।साथ ही आमलोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक करते हुए ताली थाली बर्तन घंटा घंटी दिया मोमबत्ती के चक्कर में नहीं पङकर अधिक से अधिक अपने अपने घरों में रहने की बात बताई।इस अवसर पर वार्ड सदस्य मो जफीर दयानंद यादव भीखन सादा मुकेश कुमार पूर्व वार्ड सदस्य राजकिशोर राम आदि उपस्थित थे।