Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बाहर से आए लोगों की पहचान करने गई टीम के साथ बदसलूकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 9, 2020

मधेपुरा।बाहर से आए लोगों की पहचान करने गई टीम के साथ बदसलूकी

मधेपुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के सभी 26 वार्डो में बाहर से आए लोगों को चिह्नित करने के लिए टीम का गठन किया है।

नगर परिषद के सभी 26 वार्डो में बुधवार को अलग-अलग टीम द्वारा बाहर से आए हुए व क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का सर्वे किया जा रहा था। ताकि सर्वे सूची सिविल सर्जन को सौंपा जा सके। सर्वे के दौरान वार्ड संख्या 23 और 24 में पहुंचने पर एक समुदाय के लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की कर कागजात छीन लिये साथ ही किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना अधिकारियों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया गया। उसके बाद फिर से सर्वे कार्य शुरू किया गया। लेकिन लोगों ने कागजात नहीं लौटाए।

आपदा विभाग ने गठन किया है टीम

आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा शहर में बाहर से आए व क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर सभी 26 वार्ड के लिए टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में चार सदस्य को शामिल किया गया है। इसमें एएनएम, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका अब अन्य शामिल हैं। टीम के सदस्य सभी घरों में बारी-बारी से जाकर बाहर से आए व क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की जानकारी फॉर्मेट में एकत्रित कर रहे हैं। ताकि एकत्रित किए गए जानकारी को सिविल सर्जन को सौंपा जा सके। नगर परिषद के सभी वार्ड में सर्वे कर रही अलग-अलग टीम को लोगों से पूरी जानकारी ले रहे थे। लेकिन वार्ड नंबर 23 और 24 में सर्वे को गई टीम पर एक समुदाय के लोगों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। यहीं नहीं टीम के हाथ से सर्वे वाला फॉर्मेट छीन लिया। इसके कारण कुछ देर के लिए सर्वे का कार्य अवरुद्ध हो गया।