कोरोणा_जैसे_गंभीर_प्रकरण_में_भी_सरकार_के_निर्देश_का_नहीं_हो_रहा_पालन : पूर्व मंत्री सह मधेपुरा विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर।
मधेपुरा राजद विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना जैसे गंभीर विपदा की इस घड़ी में भी सरकार के निर्देशों का नहीं हो रहा है पालन। भावनात्मक और परिवार का सदस्य समझ सरकार और प्रशासन को कोरोना पीड़ितों के लिए करना होगा काम।
प्रोफेसर चंद्रशेखर जी ने मुरलीगंज प्रखंड के परवा_नवटोल_पंचायत के क्वॉरेंटाइन_सेंटर का जिक्र करते हुए कहा कि सेंटर पर दर्जनों कोरोना संदिग्ध होने के बावजूद भी अभी तक ना तो किसी सरकारी महकमे द्वारा सैनिटाइजेशन का काम किया गया और ना ही उचित संसाधन मुहैया कराया गया है जो अत्यंत दुखद है। मधेपुरा विधायक ने
छात्र राजद नेता जापानी यादव को निर्देश दिया कि यथाशीघ्र उस सेंटर का निरीक्षण कर उसे सैनिटाइज करवाने का काम किया जाए।
तत्पश्चात छात्र नेता निक्कू यादव, छात्र प्रधानमहासचिव जापानी यादव ने विधायक जी के सौजन्य से क्वॉरेंटाइन वेन मंगा कर स्थानीय उपसरपंच की उपस्थिति में सेंटर को पुरें परवा नवटोल पंचायत के विभिन्न गाँव को सेनेटाइज करवाने का काम किया।
साथ ही स्थानीय युवा सिंकु यादव, देवराज कुमार, रॉबिन्स यादव, शोरव यादव, मिठू इन सभी का अहम योगदान रहा.
साथ ही सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कर्मयोगी विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर के कार्यों का सराहना किया और धन्यवाद दिया।