Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जलाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 4, 2020

सहरसा।शराब पीने से मना करने पर पत्नी को जलाया


सहरसा। नवहट्टा पश्चिमी पंचायत के नौलखा गांव में एक युवक ने अपने पत्नी को केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बताया जाता है कि शराब पीने से मना करने का खामियाजा पत्नी ज्योति को भुगतना पड़ा। केदली पंचायत के असेई गांव निवासी संतोष साह कोसी तटबंध किनारे नौलखा के समीप परिवार के साथ रहता है। नवहट्टा बस स्टैंड पर होटल में खाना बनाने का काम करता थे। वह प्रत्येक दिन रात नशापान कर घर आता है। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात संतोष शराब पीकर आया। इसी बात को ले पति-पत्नी के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। स8ुबह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी ज्योति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसमें उसकी पत्नी बुरी तरह जल गई एवं पति भी झुलस गया। जख्मी हालत में ज्योति को पीएससी में इलाज के लिए ले गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से युवक फरार है।