Kosi Live-कोशी लाइव बिहार लॉकडाउनः पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2020

बिहार लॉकडाउनः पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

बेगूसराय
बिहार के बेगूसराय जिले में लॉक डाउन के दौरान भी बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने में जुटे दो बदमाशों को तमंचे और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सुभाष चौक ओवरब्रिज के निकट हथियार से लैस बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाष चौक से वीरपुर थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार और लोहिया नगर निवासी शिवजी कुमार को गिरफ्तार किया है।


बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया। नगर थाना पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ की है । पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश हथियार के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने में जुटे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है।