Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2020

सहरसा।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गिरफ्तार

सहरसा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने बटराहा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि फेसबुक पर राजेश रंजन भगवानजी नामक व्यक्ति ने एक धर्म समुदाय विशेष के लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर पोस्ट किया जा रहा था। जिससे आक्रोश व तनाव का माहौल गन गया था। इस मामले में पुअनि प्रवीण कुमार पासवान के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

---

आपसी विवाद में मारपीट

----

 सहरसा: बिहरा थाना क्षेत्र के लालगंज बारा में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में नूनूलाल साह जख्मी हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि घर से निकलकर राशन दुकान जा रहे थे इसी दौरान संजय साह, राजेश साह घेर लिया और सौ रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर छिनतई की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।