Kosi Live-कोशी लाइव कटिहार:प्रधानमंत्री के आव्हान पर आज मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा बांटी गई मोमबत्ती। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 5, 2020

कटिहार:प्रधानमंत्री के आव्हान पर आज मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा बांटी गई मोमबत्ती।


कदवा कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट 

कदवा:- भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान पर कुम्हड़ी पंचायत के मुखिया सुलेखा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि सचिदानंद सिंह उर्फ शुटू सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत राज कुम्हड़ी में। सभी 13 वार्ड मेंबरों को बुलाकर, वार्ड के गरीब, निसाहाय ,मजदूर ,बेबस लाचार ,के बीच मोमबत्ती भिजवा कर बांटने को दिया गया। साथ ही कुम्हरी पंचायत के, उप मुखिया संजीव ठाकूर के साथ मुखिया प्रतिनिधि अपने से भी गरीबों के बीच मोमबत्ती देखकर रात्रि के समय 9:09 मिनट तक मोमबत्ती जलाने का सभी से आग्रह किया। और यह विशव रूपी महामारी नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन मैं अपने अपने घर पर रहकर डिस्टेंस बनाकर रहने को भी कहा ।साथ ही  साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया जिससे कोरोना का जंग जीता जा सकता है।