Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।शार्ट सर्किट से लगी आग में घर समेत हजारों की संपति राख - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2020

सहरसा।शार्ट सर्किट से लगी आग में घर समेत हजारों की संपति राख

सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के ठढि़या गांव में मंगलवार की शाम अचानक आग लगने से एक घर समेत एक लाख से अधिक की संपति का नुकसान हुआ है। घटना का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। सहुरिया पंचायत के वार्ड नंबर सात ठढि़या गांव निवासी शंकर साह ने बताया कि खेत से काम कर घर आने के बाद जैसे ही बैठे कि अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखे सारे सामान जल गया। जिसमें कपड़े, अनाज के साथ एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने अंचलाधिकारी एवं ओपी अध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।