Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:मनचले को भारी पड़ी छेड़खानी- लड़कियाें ने उतारा आशिकी का भूत, पैरों पर गिर माफी मांगी तब छोड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 14, 2020

BIHAR:मनचले को भारी पड़ी छेड़खानी- लड़कियाें ने उतारा आशिकी का भूत, पैरों पर गिर माफी मांगी तब छोड़ा

बेगूसराय Corona Lockdown: कोरोना के दौर में लॉकडाउन के दौरान एक मनचले (Eve Teaser) को छेड़खानी भारी पड़ी। घटना से गुस्‍साई लड़कियों ने उसे सड़क पर पकड़कर पहले आशिकी का भूत उतारा, फिर खींचकर थाने ले गईं। थाने में पुलिस की मौजूदगी में मनचले ने लड़कियों के पैरों पर गिरकर माफी मांगी, तब जाकर उनका गुस्‍सा शांत हुआ। बिहार के बेगूसराय की इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।

लॉकडाउन को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद हैं तथा लड़कियां भी अपने घरों में हैं। इस कारण मनचले अब लड़कियों के घरों के पास तक पहुंच जा रहे हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ।

गुस्‍साई लड़कियों ने खदेड़ककर पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के शकरपुरा इलाके का निवासी विकास कुमार लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद कई दिनों से रामपुर आकर लड़कियों को अश्लील इशारे करता था। लेकिन उसकी यह मस्‍ती आज भारी पड़ी। जैसे ही वह रामपुर आकर इशारेबाजी के बाद मोबाइल से लड़कियों की फोटो खींचने लगा, तीन लड़कियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

बीच सड़क पर आधे घंटे तक हुई पिटाई

इसके बाद गुस्‍साई लड़कियों ने उसे जमकर पीटा। इस दौरान आसपास के लोगों ने जब मनचले की कुटाई करनी चाही तो लड़कियों ने उन्‍हें मना किया कि वे लॉकडाउन के दौरान फिजिकल डिस्‍टेंसिंग का नियम नहीं तोड़ें, इसके लिए वे ही काफी हैं। बीच सड़क पर लड़कियों के हाथों पिटता मनचला और उसे दूरी बनाकर देखते लोगों का यह हाई वोल्‍टेज ड्रामा (High Voltage Drama) करीब आधे घंटे तक चला।

जब पैरों पर गिर माफी मांगी, तब छोड़ा

पिटाई के दौरान मनचला लड़कियों को बहन बना कर 'छोड़ दो सिस्‍टर' की गुहार लगाता रहा। लेकिन लड़कियां नहीं मानीं। उन्‍होंने जवाब में कहा कि वह किसी का भाई बनने के काबिल नहीं। फिर खींचते हुए थाना लेकर गईं।

पुलिस थाना में भी नए सिरे से हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला। वहां बखरी के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान ने दोबारा गलती नहीं करने तथा लड़कियों के पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद उसे मुक्त कर दिया।