Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक मूल्यांकन 3 मई तक स्थगित, रिजल्ट का इंतजार बढ़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 15, 2020

Bihar Board 10th result 2020: बिहार बोर्ड मैट्रिक मूल्यांकन 3 मई तक स्थगित, रिजल्ट का इंतजार बढ़ा

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ने 3 मई तक मैट्रिक परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को स्थगित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि पहले मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। चूंकि लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, इस कारण 3 मई के बाद मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और केंद्र निदेशक को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

बिहार विद्यालाय परीक्षा समिति दसवीं की आधी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन करवा चुकी है। अब स्थितियां अनुकूल रहीं और 3 मई के बाद कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा शुरू हो गया तो 20 मई के आसपास परिणाम आने की संभावना है।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन सात मार्च से शुरू हुआ था और 25 मार्च तक यह काम खत्म किया जाना था। पहले शिक्षकों की हड़ताल के कारण और फिर लॉकडाउन के कारण कॉपियां जांचने का काम 31 मार्च तक बढ़ाया गया। इसके बाद 31 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आदेश जारी करके 14 अप्रैल तक के लिए कॉपियां का मूल्यांकन स्थगित कर दिया। अब मूल्यांकन कार्य को 3 मई तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले साल 6 अप्रैल को मैट्रिक के परिणाम आए थे।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। 

बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com के अलावा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा, लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

पाएं Bihar Board Matric result 2020 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

Bihar Board Matric result 2020 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
www.livehindustan.com/career/results पर जाएं। 
- बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें। 
- बिहार बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे