Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।स्कॉर्पियो पर लदी 18 कार्टन शराब जब्त, कारोबारी फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 24, 2020

मधेपुरा।स्कॉर्पियो पर लदी 18 कार्टन शराब जब्त, कारोबारी फरार

मधेपुरा। कोरोना महामारी से निपटने में प्रशासन परेशान है। वहीं शराब माफिया अपनी शराब कारोबार से बाज नहीं आ रहें हैं। गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिगयोन नहर पर शराब से लदे तीन स्कॉर्पियो गुजरने की सूचना पुलिस को मिली मिली। सूचना पर गम्हरिया पुलिस ने शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पकड़ने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि सिंहेश्वर गम्हरिया सीमावर्ती क्षेत्र सिगयोन की शराब की खेप उतरने की सूचना मिली। सूचना के बाद टीम गठित कर सिगयोन नहर के समीप पुलिस गश्ती लगा दी गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए ड्राइवर व शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं एक गाड़ी को पकड़ा देख और दो गाड़ी भागने में कामयाब रहा।


सीएसपी संचालक हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। गम्हरिया थाना क्षेत्र की मानपुर पंचायत के गांधीनगर में बीते बुधवार को मामूली विवाद में एक सीएसपी संचालिका रत्ना देवी की गला मरोड़कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपित विजय पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएसपी संचालिका रत्ना देवी की हत्या के तुरंत बाद पुलिस टीम गठित कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।


बता दें कि बीते बुधवार को मानपुर सीएसपी संचालिका रत्ना देवी की हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र रूपेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव के ही विजय पासवान सहित 19 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाद का कारण महज आठ सौ रुपये था।