कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर पंचायत स्थित पदमपुर वार्ड नंबर 10 में शनिवार को रुपये की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई अरविन्द यादव ने छोटे भाई विपिन यादव को गोली जख्मी कर दिया। जख्मी को स्वजनों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थित देख उसे निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पहुंच जायजा लिया। वहीं घटना के बाद आरोपित अरविंद यादव फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पदमपुर वार्ड नंबर दस के निवासी अरविन्द यादव की अपने छोटे भाई विपिन यादव से रुपये लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसी दौरान अरविन्द ने विपिन को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली विपिन के सिर में लगने की बात बताई जा रही है। जख्मी को परिजनों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देख उसे निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआइ प्रकाश रजक, एएसआइ हरेश्वर सिंह समेत पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पहुंच जायजा लिया। किस मद कि रुपये को लेकर विवाद हुआ तथा अन्य पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपित अरविंद यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
== कोट के लिए ==
रुपये की लेनदेन को लेकर बड़े भाई छोटे भाई को गोली मार जख्मी करने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। जख्मी के फर्द बयान आने के बाद घटना की कारण का खुलासा हो पाएगा।हर पहलू पर जांच की जा रही है।
अरविन्द कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष, बिहरा।
