कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। गुरुवार की अहले सुबह बंगाल से सहरसा आ रही टाटा 407 कारगो मिनी ट्रक डब्लू बी 59 बी 8800 सहरसा-बैजनाथपुर एनएच 107 निराला नगर बैजनाथपुर के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
घटना के संबंध में रायगंज बंगाल निवासी चालक चंचल राम ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बंगाल से टोस्ट बिस्कुट लेकर सहरसा सिटानाबाद मोहम्मद जावेद स्टोर जा रहा था। उसी क्रम में एनएच 107 बैजनाथपुर निराला नगर के पास झपकी आ गई। इस बीच ट्रक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी को क्षति नहीं हुई। सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर सड़क किनारे तीन से चार फीट गढ्डा कर छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर सड़क दुर्घटना बढ़ गई है।
