कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बखूबी पालन किया। शहर के साथ सभी प्रखंडों में लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और छतों पर खड़े हो कर थाली, शंख, घंटी, बजा कर देश के स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षाकर्मी का अभिवादन किया। शहर के पूर्णिया गोला, कर्पूरी चौक, बड़ी दुर्गा मंदिर के आसपास अदभुत नजारा देखा गया। किया बच्चे, बूढ़े व महिलाओं ने अपने हाथों और अलग-अलग चीजों को बजा कर कार्य में लीन कर्मियों के प्रति भरोशा जताया तथा उनके हौसला की अफजाई की। इस दौरान मधेपुरा सहित गम्हरिया, घैलाढ़, सिंहेश्वर, कुमारखंड, मुरलीगंज, बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज, आलमनगर, ग्वालपाड़ा, चौसा व पुरैनी में लोगों ने थाली व ताली बजाया।
गम्हरिया : लोगों के हौसले से पस्त होगा कोरोना वायरस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अह्वान पर गम्हरिया के लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। सड़क, बस स्टैंड और हाट परिसर खाली रही। जनता कर्फ्यू का पालन भी किया और लोग एक दूसरे को फोन कर कोरोना वायरस से बचाव के तरीके का भी साझा किया। शाम पांच बजते ही लोग अपने घर के आगे निकलकर इस आपदा के समय सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मी और मीडिया कर्मियों के सम्मान में कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जम कर ताली बजाई। मौके पर समाज सेवी कार्यकर्ता सुशील कुमार दीपक ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे पहला तरीका लोग आपस में दूरी बनाकर बात करें तो राजीव कुमार ने कहा हाथ की धुलाई अवश्य करें। मु. मोदिन ने कहा कि कोरोना वायरस के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने के साथ बचाव के तरीके को जीवन शैली में बदलाव अपनाने की जरूरत है। बबलू मंडल ने कहा कि कोराना वायरस के मामले तरह तरह के हंसी मजाक को छोड़कर गंभीर होने की जरूरत है। सभी परहेज रहने की जरूरत है।