Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:भाई ने बहन का गला घोंटकर पुलिस को किया फोन, बोला-गुस्से में कर दी हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2020

BIHAR NEWS:भाई ने बहन का गला घोंटकर पुलिस को किया फोन, बोला-गुस्से में कर दी हत्या

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना के पास ही एक सगे भाई सूरज ने अपनी ही बहन नीतू की हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद सूरज ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस को घर पर बुला लिया। नीतू जगदीशपुर के ही प्रोजेक्‍ट कन्‍या इंटर विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। यह घटना जगदीशपुर गांव के अस्‍पताल चौक के पास घटी। अस्‍पताल चौक के पास ही उसका घर है। अस्‍पताल चौक से थाने के बीच दूरी महज 500 मीटर और छात्रा के स्‍कूल की दूरी एक किमी है।
घर में भाई बहन अकेले थे
जानकारी के अनुसार घर में भाई और बहन अकेले ही थे। किसी बात को लेकर शायद दोनों में विवाद हुआ। गुस्‍से में आकर भाई सूरज ने नीतू की गला दवाकर हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद सूरज ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने सूरज ने फोन पर बताया कि गुस्‍से में आकर उसने अपनी बहन को मार डाला है। उसने पुलिस से खुद को गिरफ्तार कर लेने की भी बात कही।

जानकारी मिलने पर जगदीशपुर थाना की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने नीतू की शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूरज से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना उसकी मां और पिता को फोन कर दी। घटना के बाद उसके घर के पास काफी संख्‍या में लोग जमा हो गए। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। 
मां मायके में थी
नीतू की मां मायके गई हुई है। उसका मायके बांका में है। वहीं, उसके पिता रतनलाल झा भागलपुर कचहरी में टाइपराइटर के रूप में काम करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह आज भी काम करने के लिए घर से गए थे। घर में सूरज और नीतू ही थे। रतनलाल को नीतू और सूरज के अलावा एक और पुत्री थे, जिसकी शादी हो गई है।