Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मठाही बाजार में बना नाला सिर्फ 15 दिनों में ही टूटा, कभी भी हो सकती हैं दुर्घटना । - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2020

मधेपुरा।मठाही बाजार में बना नाला सिर्फ 15 दिनों में ही टूटा, कभी भी हो सकती हैं दुर्घटना ।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा जिला मुख्यालय के मठाही बाजार मे वार्ड सदस्य द्वारा बनाया गया नाला, बनने के लगभग 15 दिन बाद ही मठाही पोस्ट ऑफिस के निकट सड़क पार करने वाली नाली टूट गयी। यहाँ अधिकांश दुर्घटना होने की आशंका बनी  रहती है, यहां से ठीक 100 मीटर दक्षिण मठाही रेलवे स्टेशन के निकट इसी  नाला का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे गंभीर बीमारी होने का डर लोगों को सता रहा है, एक तरफ पुरे दूनियाँ जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर परेशान हैं  दुसरी तरफ मठाहीवासी नाली के गंदी बदबूदार पानी को लेकर परेशान हैं। मिठाई बाजार हजारों की संख्या में लोग बाजार करने और मिठाई रेलवे स्टेशन पर आते-जाते रहते हैं यहां के स्थानीय ग्रामीणो का कहना है कि मिठाई वार्डसंख्या एक के  वार्ड सदस्य के मनमानी से घटिया सामग्री देकर बहुत कमजोर नाली बनाया गया था। जो कई जगह पर टूट गया है, कई राहगीरों को इस टूटे हुए नाली में मोटरसाइकिल से गिरने पर उसे काफी चोट भी लगी, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़क पर बह रहे पानी एवं नवनिर्मित टूटी हुई नाली के बारे में जब वार्ड सदस्य को कहा गया तो वार्ड सदस्य उसे अनसुनी कर दिया । सूत्रों के मुताबिक यह नाला मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत 21- 21 लाख से दो नाली का निर्माण हुआ था ।लेकिन यह कुल मिलाकर 42 लाख की नाली 42 दिन भी नही चल पायी।  अब ग्रामीणों को आशा है कि  टूटी हुई नाली को ठीक और सड़क पर बहते नाले के गंदे पानी को बंद करने के लिए जिला प्रशासन मधेपुरा द्वारा  कब तक उचित जाँच पड़ताल कर वार्ड सदस्य को पुनः मरम्मतिकरण करने का आदेश दी जाती है। ताकि स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ सड़क पर चलने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना ना करना पड़े ।
संवाददाता-सविता नंदन कुमार