Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:तलाक...तलाक...तलाक, कहकर बीबी को घर से निकाला, पीड़िता बोली- मां के कहने पर शौहर ने किया ये काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

MADHEPURA NEWS:तलाक...तलाक...तलाक, कहकर बीबी को घर से निकाला, पीड़िता बोली- मां के कहने पर शौहर ने किया ये काम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत गरेरी टोला वार्ड नंबर 7 की एक विवाहिता महिला को पति ने मारपीट करने के बाद तलाक दिया. फिर, घर से धक्का देकर बाहर कर दिया. वहीं, पीड़िता ने अपने इंसाफ के लिए अपने मायके काशनगर ओपी जिला सहरसा गयी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद मामले को लेकर सभी काशनगर ओपी पहुंचे. जहां ओपी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बसनही थाना का मामला बताकर भेज दिया.

वहीं, पीड़िता ने बसनही थाना में आवेदन देकर अपने इंसाफ की गुहार लगायी है. मालूम हो कि शहनाज खातून की शादी उसके पिता लालो ने 13 मार्च 2019 को बड़े ही धूमधाम से कर अपनी बेटी को विदा किया. कुछ दिन के बाद ही पति गुफरान एवं सास अंसरी खातून बराबर मारपीट करने लगे. वही पति ने अपनी मां के कहने पर पत्नी को तलाक दे दिया. अब पीड़िता के पास रहने व खाने के लिए अपने पिता का ही सहारा है. इस संदर्भ में बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में जांच पड़ताल जारी है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी.