Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:पीजी फर्स्ट एवं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर डीएसडब्लू को ज्ञापन सौंपा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

पूर्णियां:पीजी फर्स्ट एवं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर डीएसडब्लू को ज्ञापन सौंपा।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
           
                                                     
 पूर्णिया   छात्र नेता सौरभ कुमार ने डीएसडब्लू डॉ पवन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया कि पीजी के फर्स्ट सेमेस्टर एवं थर्ड सेमेस्टर के छात्रों को फॉर्म भरने की तिथि 3 जनवरी से 8 जनवरी तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा दिया गया लेकिन खास बात है कि  एक बैंक से फॉर्म भरने का चालान कटवाने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है ।छात्रों  को 5 दिनों दिनों का फॉर्म भरने का समय दिया गया है। सौरभ कुमार ने कहा कि बी ए पार्ट वन सेशन (2018-2019)छात्रों को अभी तक अंक पत्र , रजिस्ट्रेशन कार्ड एडमिट कार्ड  सुधार किया हुआ पीयू के द्वारा जारी नहीं किया गया है। सौरभ कुमार ने डीएसडब्ल्यू से मांग किया है कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर थर्ड सेमेस्टर के छात्रों को फॉर्म भरने की तिथि  बढवाया जाय।एवं  बी ए पार्ट वन सेशन (2018 -19) के छात्रों का अंक प्रमाण पत्र ,रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं एडमिट कार्ड सुधार किया हुआ जारी करवाया जाए।