Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सरपंच श्री विष्णुदेव साह का निधन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

मधेपुरा।स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सरपंच श्री विष्णुदेव साह का निधन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट

मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत झिटकिया पंचायत के पथराहा गाँव स्थित निज आवास पर स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सरपंच श्री विष्णुदेव साह जी का आज सुबह निधन हो गया। 94 वर्षीय वर्षीय पूर्व सरपंच श्री विष्णुदेव साह जी अपने पीछे पत्नी मंगली देवी तीन पुत्र रमेश साह (शिक्षक भुवनेश्वर उच्च विद्यालय मुरहो मुरलीगंज)सुरेश साह नरेश साह सात पौत्र आकाश आनंद आशुतोष आनंद गोपाल कृष्ण अनुराग आनंद इंजीनियर अमित आनंद बी टेक आशीष आनंद बीओई सीएसपी संचालक दिनेश कुमार साह घैलाढ प्रखंड राजद अत्यंत पिछङा प्रकोष्ठ  प्रखंड अध्यक्ष एवं एक पौत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये।पूर्व सरपंच श्री विष्णुदेव साह जी का आज सुबह मृदुभाषी एवं लोकप्रिय व्यक्ति थे।वे गाँव सहित आसपास में न्यायिक व्यवस्था का संचालन पुरी ईमानदारी से करते थे।जिस कारण सभी वर्गों में लोकप्रिय थे।सदर विधायक सह पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चन्द्रशेखर यादव जी ने उन्हें न्यायप्रिय व्यक्ति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।शोक व्यक्त करने वालों में लोकतांत्रिक युवा जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ बी के आर्यन पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद माधव यादव पूर्व सरपंच दिलीप कुमार ब्रह्मदेव साह मौजेलाल साह सुरेश साह बिन्देश्वरी साह शिवकुमार साह भागवत साह गणेश साह राजेन्द्र साह भीखन सादा घुरन राम महेंद्र प्रतिहार श्रवण सूतिहार आदि है।