Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।विवाहित के हत्यारोपित ससूर व सास गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

सहरसा।विवाहित के हत्यारोपित ससूर व सास गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के बघौड़ गांव में विगत ढाई माह पूर्व दहेज क लिए हुई हत्या के दो आरोपित विवाहिता के ससुर विशुनदेव रजक एवं सास रूक्मिणी देवी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिषी थाना में दर्ज कांड के नामजद आरोपी ससुर विशुनदेव रजक एवं सास रुक्मिणी देवी कोअनुसंधानकत्र्ता एएसआई ब्रजेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि दहेज के लिए गत 3 नवम्बर को दो बच्चों की मां शीलम को मारकर शव कोसी नदी में बहा देने का मामला विवाहिता के पिता द्वारा महिषी थाना में दर्ज करवाया गया था। जिसमें मृतका शीलम के पिता चिड़ैया ओपी क्षेत्र के अलानी निवासी भदय रजक ने मृतका के पति अजय, देवर विजय, ससुर विशुनदेव रजक, सास रुक्मिणी देवी एवं गोतनी सुकुमारी देवी पर हत्या का आरोप लगाया था। महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अबतक इस घटना में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।