Kosi Live-कोशी लाइव आलेख:साहित्यकार के क्षेत्र में सम्मानित हुए मधेपुरा के भट्ट जी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 1, 2020

आलेख:साहित्यकार के क्षेत्र में सम्मानित हुए मधेपुरा के भट्ट जी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

लेखनी के क्षेत्र में बिहार मधेपुरा जिला के रामपुर डेहरू के युवा साहित्यकार शिक्षक मनकेश्वर महाराज "भट्ट" निरन्तर प्रसिद्धि को प्राप्त कर रहे है ।"भट्ट" जी की लेखनी के रूप में कविता , कहानी , लेख , आलेख इत्यादि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होती रहती है ।साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान - 2019 ,उदयपुर राजस्थान की ओर से मधुशाला गौरव सम्मान - 2019 , तथा मधुशाला काव्य गौरव सम्मान - 2019 एवं साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से समीक्षाधिश सम्मान - 2019  से सम्मानित किया गया ।भट्ट जी की लेखनी की आए दिनों प्रकाशक और कई सम्पादक के द्वारा बधाई  मिलते है ।लेखक भट्ट जी की कविता का चयन नर्मदा प्रकाशन के द्वारा वर्ष 2020 के जनवरी के साहित्य धारा पुस्तक के लिए चुनी गई है ।लेखक पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए भी काफी प्रशंसनीय और प्रख्यात हुए है ।
 मनकेश्वर महाराज"भट्ट"