Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।शिक्षक संघ ने मानव श्रृंखला में सहयोग करने से किया इंकार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 16, 2020

सुपौल।शिक्षक संघ ने मानव श्रृंखला में सहयोग करने से किया इंकार।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।
__
____________________________

छातापुर। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखण्ड इकाई छातापुर की एक आवश्यक बैठक प्रखण्ड संयोजक ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला में सहयोग करने से इंकार कर दिया है।समिति का कहना है कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर उदासीन है।लगातार लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन करने के बावजूद वह शिक्षकों की समस्या को लेकर कभी गंभीर नहीं रही।सरकार ने कभी सच्चे मन से शिक्षकों की मांगों की पूर्ति के संबंध में सोचा भी नहीं। उसकी सोच ही अलोकतांत्रिक है। इसलिए हम लोग ऐसी सरकार के किसी कार्यक्रम में जो कि शिक्षण कार्य से अलग है उसमें सहयोग करने को बाध्य नहीं है।समिति के संयोजक ओमप्रकाश यादव,बीपीएनपीएस मूल के प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष   महेश कुमार कुसियैत,बीपीएनपीएस के प्रखण्ड अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह व जिला उपाध्यक्ष प्रेम पाठक, टीएसयूएनएसएस के प्रखण्ड अध्यक्ष सिजेन्द्र कुमार सुमन आदि ने गुरुवार को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी छातापुर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार हमारी मांगों की पूर्ति के संबंध में गंभीरता पूर्वक सोचे और उस पर यथाशीघ्र निर्णय लें।समिति के निर्णय अनुसार हमलोग मानव श्रृंखला में सहयोग नहीं करेंगें सरकार अपने स्तर से जैसे चाहे मानव श्रृंखला का निर्माण करवाएं।शिक्षकों का इसमें सहयोग नहीं मिलेगा।मौके पर मिहिर मिश्रा, प्रभाष कुमार, वसीम अकरम, अलख कुमार अकेला, पवन ठाकुर, मो.रईस आलम,हेमन्त कुमार, देवनारायण मंडल,वीरेंद्र कुमार, अमोद कुमार, मिथिलेश कुमार मधुकर,संतोष ठाकुर, राजकिशोर यादव, पियूष कुमार पिंकू, डॉ.श्याम सुंदर शर्मा,फैज आलम, दिलीप कुमार सिंह,जय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।