Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डेढ़ माह पहले सौरबाजार के मधुरा में हुई थी मंतोष की शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

सहरसा।डेढ़ माह पहले सौरबाजार के मधुरा में हुई थी मंतोष की शादी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सोमवार की देर शाम शहर के सिमरी बख्तियारपुर टैक्सी स्टैंड के समीप शहर के वार्ड नंबर 25 निवासी मंतोष कुमार ठाकुर की चाकू गोदकर की गई हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मंतोष की शादी 22 नवंबर 2019 को सौरबाजार के मधुरा गांव में हुई थी। वह महावीर चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करता था। शादी के बाद कभी-कभार पत्नी से मिलने शाम को ससुराल भी चला जाता था। इधर, मंतोष की हत्या के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना था कि आखिर किसी से क्या दुश्मनी थी कि उसकी हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई। वहीं जिस सड़क मार्ग में हत्या की गई उस सड़क मार्ग में आवाजाही होती रहती है तो आखिर बाइक को रोककर बदमाशों ने हत्या करने का कदम कैसे उठाया। यह भी कहा जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाश मंतोष को छोड़कर भाग निकले। जबकि आवाजाही करने वाले लोग सड़क दुर्घटना मानकर अधिक ध्यान नहीं दे रहे थे। जिस कारण सूचना भी पुलिस को विलंब से मिल पाई। वैसे, इस मामले का एसपी राकेश कुमार खुद मॉनिटरिग कर रहे हैं। जिस कारण जल्द हत्याकांड से पर्दा उठने की उम्मीद है।