Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।व्यवसायी के साथ मारपीट के विरोध में किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 31, 2020

मधेपुरा।व्यवसायी के साथ मारपीट के विरोध में किया सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। एनआरसी और सीएए के विरोध में बुधवार को भारत बंद के दौरान शिवनंदन मंडल उच्च विद्यालय के समीप दुकानदारों द्वारा दुकान बंद करने से मना करने पर बंद समर्थकों और व्यवसायियों के बीच नोकझोंक हुई थी। इसी मामले में गुरुवार को कुछ उपद्रवी युवकों ने फूल व्यवसायी दीपक कुमार की पिटाई कर दी। घटना के बाद गुस्साए व्यवसायियों ने शिवनंदन मंडल उच्च विद्यालय के समीप सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। व्यवसायियों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद शहर की सभी दुकानें घटना के विरोध में बंद कर दी गई। मौके पर सदर एसडीएम बृंदा लाल, डीएसपी वसी अहमद एवं सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ सड़क जाम कर रहे व्यवसायियों को समझने पहुंचे।
जानकारी हो कि बुधवार को सीएए और एनआरसी के विरोध में बंद के दौरान कुछ व्यवसायी ने यह कहकर अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया था कि गुरुवार को सरस्वती पूजा है। पूंजी लगाकर बाहर से सामान लाए हैं। अगर समान नहीं बिका तो हम गरीब व्यवसायी को परेशानी होगी। लिहाजा कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद नहीं की। इसी को लेकर बंद समर्थकों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। नोकझोंक की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम और डीएसपी पुलिस बल के साथ पहुंच मामले को शांत कर काफी देर तक मौजूद रहे थे। ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। मामला शांत हो जाने के बाद सभी चले गए। दूसरे दिन गुरुवार को उसी घटना को लेकर कुछ उपद्रवी युवकों ने व्यवसायी दीपक कुमार को कर्पूरी चौक के समीप सामान खरीदने के दौरान लाठी-डंटे से जमकर पिटाई कर दी। व्यवसायी की मांग है कि जबतक व्यवसायी को पीटने की घटना में शामिल उपद्रवी को गिरफ्तार व मस्जिद चौक पर सीएए के विरोध में जारी धरने को समाप्त नहीं किया जाता है तब तक बाजार अनिश्चितकालीन बंद रहेगा और सड़क पर व्यवसायियों का धरना जारी रहेगा।