Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।फाइनल में मधेपुरा ने जमाया कप पर कब्जा । - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 26, 2020

मधेपुरा।फाइनल में मधेपुरा ने जमाया कप पर कब्जा ।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के भान-टेकठी स्थित सोनाय अनूप उच्च विद्यालय के मैदान पर चल रहे, ज्ञानशील एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  मधेपुरा बनाम सिमरी बख्तियारपुर के बीच खेला गया, जिसमें सिमरी बख्तियारपुर के कप्तान सुशान्त ने टॉस जीत कर पहले  क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बना कर विरोधी टीम को 164 रनों का लक्ष्य दिया, जबाब में उतरी सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 18॰2 ओवर में मात्र 98 रन बना कर  पूरी टीम सिमट गई । मैन ऑफ द मैच मधेपुरा के अभिषेक को घोषित किया गया जो 2॰2 ओवर में 4 विकेट ले कर अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे, और  मधेपुरा की टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया ।  मौके पर जिला जिला परिषद नूतन कुमारी के पति बी के आर्य,  वर्तमान मुखिया मनीष कुमार मंडल,  सरपंच अब्दुल हकीम पूर्व पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद मंडल, मनोज कुमार पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी, सूरज भगत वर्तमान पैक्स अध्यक्ष,  छोटेलाल पासवान, मोहन पासवान, निर्मल जी, पिपराही के सरपंच चंदेश्वरी निर्णायक- बिट्टू एवम अजीत, वरिष्ठ कॉमेंटेटर अशोक यादव एवं मुकेश कुमार, स्कोरर प्रितम, अमित सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे ।
संवाददाता-सविता नंदन कुमार