Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। किड्स केयर एण्ड फ्यूचर क्लासेस भान- टेकठी का झांकी बना आकर्षण का केंद्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 26, 2020

मधेपुरा। किड्स केयर एण्ड फ्यूचर क्लासेस भान- टेकठी का झांकी बना आकर्षण का केंद्र

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

घैलाढ़: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भान-टेकठी स्थित आवासीय किड्स केयर एकाडमी एण्ड फ्यूचर क्लासेस भान-टेकठी की ओर से झांकी निकाला गया। गणतंत्र दिवस को लेकर  विद्यालय सहित  गॉव में आकर्षण का केंद्र बना रहा । जिसमें विद्यालय परिवार की ओर से पुरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना संदेश देते हुए पूरे गॉव का भ्रमण करते हुए झाँकी वापस विद्यालय पहूंची । एवं विद्यालय में प्राचार्य के द्वारा झन्डा फहराया गया,  जिसमें विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सुमन ने झण्डा उत्तोलन किया, मौके पर  मंच संचालक संतोष कुमार, निदेशक-  ब्रजेश कुमार, उप प्राचार्य- डॉ॰ सविता नंदन कुमार,  अमरेश कुमार, अरुण कुमार अरविंद, त्रिभुवन मंडल, योगेश्वर मंडल, सोनी कुमारी सहित सभी छात्र एवं शिक्षक मौजूद रहे ।
  संवाददाता- सविता नंदन कुमार