Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। गला दबाकर युवक की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 16, 2020

मधेपुरा। गला दबाकर युवक की हत्या

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। युवक का शव मधेली- चंदसारा रॉड स्थित कचहरी टोला में एक मचान पर बरामद हुआ। मृतक की पहचान
सिंहार पंचायत के शंकरपुर मधेली निवासी गणेश कुमार (21) के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक पड़ोस के एक व्यक्ति की साली को पहुंचाने बिषपट्टी गांव गया था। हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच 106 को जाम कर विरोध
प्रदर्शन किया। जाम के दौरान पुलिश के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर ने समझा- बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया।