Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:रफ्तार का कहर: बेगूसराय में बोलेरो ने 3 लोगों को कुचला, मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, January 7, 2020

BIHAR NEWS:रफ्तार का कहर: बेगूसराय में बोलेरो ने 3 लोगों को कुचला, मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

रफ्तार की कहर से एक बार फिर कई ज़िंदगी समाप्त कर दी। सोमवार की रात मंझौल ओपी के मंझौल पंचमुखी हनुमान टोला वार्ड-10 के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक ही मोहल्ले के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक छात्र व दो मजदूर थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
मृतकों में मझौल क्षेत्र के मंझौल वार्ड संख्या 10 पंचमुखी हनुमान टोला निवासी ज्ञानचंद सहनी का पुत्र 30 वर्षीय दिनेश सहनी उर्फ दीना सहनी, महेंद्र सहनी का पुत्र 28 वर्षीय राजा सहनी तथा रामचंद्र सहनी के पुत्र 32 वर्षीय राजकुमार सहनी शामिल हैं। 
परिजनों के मुताबिक दीना सहनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। राजा सहनी बेगूसराय से मजदूरी कर लौट रहा था। वहीं,राजकुमार सहनी घर से कुछ सामान खरीदने निकला था। इसी दौरान बेगूसराय से चेरियाबरियारपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में तीनों आ गए। कई और भी लोग बाल-बाल बच गए। 
गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। इधर, बोलेरो चालक गाड़ी के साथ फरार होने में सफल रहा।