Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।आरापट्टी में कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनाई गयी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 24, 2020

सहरसा।आरापट्टी में कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनाई गयी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर*

रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा

सहरसा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती का आयोजन शुक्रवार को सहरसा के आरापट्टी के समाज संगठन द्वारा मध्य विद्यालय आरापट्टी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र जदयू जिलाध्यक्ष गौरव बंटी ने कहा कि गुदड़ी के लाल महान कर्मयोगी स्व. कर्पूरी ठाकुर का नाम गरीब व गरीबी को नजदीक से जानने वालों में और राजनीति के माध्यम से संवैधानिक तौर पर शोषितों और पिछड़ों को सामाजिक व राजनीतिक विद्या की मुख्य धारा से जोड़ने वालों में अग्रणी है। छात्र जिलाउपाध्यक्ष संजीव पटेल ने लागों से कर्पूरी ठाकुर के पद चिह्नों पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर संगठन के भास्कर ठाकुर,सुरेश साह, बीरबल राम,फुलेश्वर साह,बिंदा पासवान, लंबू ठाकुर,मनोज ठाकुर,दिनेश साह,घूरन ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, घूरन सादा, बृजेश मोहन,अमित,सुनील रुपेश, सिवा आदि उपस्थित थे।