Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बेलदौर:अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

खगड़िया/बेलदौर:अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
खगड़िया/बेलदौर।
रिपोर्टर:हेमंत कुमार सहनी।
अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से बेलदौर गौशाला पथ के समीप अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले 21 सूत्री मांगों को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ‌। इसमें किसानों की समस्या को लेकर किसानों को कर्ज मुक्त करें , रियायती दरों पर  दवा, खाद, बीज कीटनाशक कृषि यंत्र का प्रबंध किया जाए ,और मुफ्त में बिजली 60 साल के ऊपर किसान मजदूरों को ग्रामीण सरकारी दफ्तरों में करीब10 हजार मासिक पेंशन के रूप में, फसल बीमा मुफ्त किया जाए। बाढ़ सूखा प्रभावित जलाशयों को जिन्नौध्दार  किया जाए, मनरेगा योजना में काम कर रहे मजदूरों का करीब 500 दैनिक मजदूरी, 200 दिन काम की गारंटी के साथ कृषि कार्य से जोड़ा जाए ,कॉर्पोरेट कांटेक्ट खेती के बदले कॉपरेटिव खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाएं लागू किया जाए। बिहार में हो रही मालगुजारी मे बेतहाशा वृद्धि वापस लो, दाखिल खारिज नाम पर किसानों से लूटपाट बंद करो , गरीब भूमिहीनों के वास के लिए 10 डिसमिल जमीन तथा बेदखल पर्चा धारियों की  जमीन पर दखल दिलाने के लिए बिहार सरकार से अपील की। बिहार में कृषि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करें वही जगदीश चंद्र बसु संयोजक जिला संघर्ष किसान समिति खगरिया द्वारा कहां गया। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लंघन कर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी योजनाओं के नाम पर किसानों से जमीन छीन ना सके उसे बंद करो। इस मौके पर विजय कुमार सिंह संरक्षण जिला किसान संघर्ष समिति खगड़िया, विपिन कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष बिहार राज्य किसान परिषद खगड़िया, अरुण दास किसान नेता खगड़िया, रविंद्र यादव जिला मंत्री एवं जिला किसान परिषद खगड़िया, विनय कुमार किसान नेता बेलदौर, अमिर कुमार अध्यक्ष नौजवान सभा जिला समिति खगरिया समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।