Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: महिषी में T20सीरीज का तेरह दिवसीय क्रिकेट टूरनामैंट का उद्घाटन जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 17, 2019

सहरसा: महिषी में T20सीरीज का तेरह दिवसीय क्रिकेट टूरनामैंट का उद्घाटन जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा।
 जिला अन्तर्गत महिषी प्रखंड के आरापट्टी पंचायत में आरापट्टी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में T-20 सीरीज का तेरह दिवसीय क्रिकेट टूरनामैंट का उद्घाटन माननीय मुखिया आरापट्टी श्रीमति शांतिलक्ष्मी चौधरी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष एवं सहरसा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह बिरगाँव पंचायत के माननीय मुखिया श्री शीवेन्द्र कुमार जीसू और सम्मानित शिक्षाविद् श्री अक्षय कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसमें कुल 16 टीमें प्रतिभागी हैं।

सहरसा जिला कबड्डी संघ सह सहरसा जिला कुस्ती संघ के माननीय अध्यक्ष श्री जीसू सिंह ने आरापट्टी में शीध्र ही जिला स्तरीय पुरूष एवं महिला वर्ग की अलग अलग कबड्डी प्रतियोगिता और कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित करने का आश्वासन दिया है।

माननीय मुखिया आरापट्टी श्रीमति शांतिलक्ष्मी चौधरी ने बच्चों के शारिरिक और मानसिक विकास हेतु शिक्षा के साथ खेल की आवश्यकता की भी महत्त्व को बताया। खेल के द्वारा बच्चों में प्रतियोगिता के साथ अनुशासन भावना के भी यथोचित विकास पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

शिक्षाविद् एवं समाजसेवी श्री अक्षय कुमार चौधरी ने जिलापदाधिकारी से शीध्र मिलकर आरापट्टी में एक सुविधा संपन्न और विकसित खेल के मैदान के निर्माण करवाने यथासंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

आज कुम्हरा और सुग्रौल की टीमों के बीच खेल हुई। इससे पहले कुम्हरा की टीम ने टॉस जीता और स्वयं बौलिंग करने का निर्णय लिया। कुम्हरा टीम की कप्तानी श्री रमेश कुमार और सुग्रौल टीम की तरफ से श्री मुकेश कुमार ने कप्तानी की।

सुग्रौल की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ऑवर में केवल 16 ऑवर में ही सारे बीकेट खोकर कुल 137 रन का लक्ष्य रखा। जबकि कुम्हरा की टीम 15 ऑवर में कुल 71 रन बनाकर अपने सारे वीकेट खो दिये। इस प्रकार सुग्रौल टीम को कुल 66 रन से विजयी घोषित किया गया।

मंच संचालन  क्रिकेट कल्ब के संयोजक श्री दिवाकर कुमार ठाकुर ने किया, वही अध्यक्ष श्री व्रजमोहन पंडित, उपाध्यक्ष श्री पप्पु कुमार एवं श्री सुमित कुमार एवं सचिव श्री भास्कर कुमार ठाकुर  ने माननीय अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आरापट्टी के सरपंच प्रतिनिधि अबूबकर, रंजीत, अमरजीत, सुजीत, ललन, जितेन्द्र, पूजन, राजा और नारायण ने भी अपनी स्वैच्छिक सेवा प्रदान की।