कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*रतुल कुमार सोनी की रिपोर्ट*
खगड़िया – एनआरसी और कैब के खिलाफ शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा बेलदौर बाजार के विभिन्न- विभिन्न गलियों से मशाल जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा कर रहे थे। विरोध में दर्जनों राजनीतिक दल एवं स्कूली छात्र छात्रा सड़क पर उतर गए। मालूम हो कि बेलदौर बाजार के काली स्थान चौक से मशाल जुलूस निकाला गया। उक्त मसाल जुलूस दर्जी बाजार, दुर्गा स्थान रोड एव थाना चौक का भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर विराम लिया। दर्जनों वक्ताओं ने कहा कि एनआरसी बिल को वापस लेने की मांग की।
मशाल जुलूस का नेतृत्व नवनिर्वाचित राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। वही प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बिल को पास करा कर डॉ भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को बदलने का काम किया है। वही संविधान की धारा 14 व 15 का उल्लंघन किया गया है। जब तक केंद्र सरकार उक्त बिल को वापस नहीं लेंगे तो शनिवार को राजद घटक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा एनएच 107 बीपी मंडल सेतु को जाम किया जाएगा। जिसको लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बेलदौर बाजार में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। यदि केंद्र सरकार उक्त बिल को वापस नहीं लिया तो आंदोलन विकराल रूप ले सकता है। मौके पर जय किशोर यादव, महेंद्र यादव, अभिराम यादव तालिमी मरकज मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद इंसान, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद सतना, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव, राजद नेता धनंजय यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला महासचिव पंकज यादव, पूर्व मुखिया चोढली अब्दुल सलाम रहमानी, विजय मंडल समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।