Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: कोसी नदी में नाव पलटने से आधा दर्जन लोगों की मौत, मचा कोहराम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 18, 2019

बिहार: कोसी नदी में नाव पलटने से आधा दर्जन लोगों की मौत, मचा कोहराम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


रीतेश हन्नी।

सहरसा - जिले के नवहट्टा प्रखंड के परताहा घाट के समीप कोशी नदी के उपधारा में नाव डूबने से करीब आधा दर्जन लोगों की मौत होने की खबर आई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दो महिला का शव बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार नाव हादसे में तकरीबन आधे दर्जन लोगों के लापता होने की खबर है। जिसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोर की मदद से कोशी नदी में की जा रही है। 
बताते चलें कि मृतक महिलाओं में एक का नाम पूनम देवी जबकि दूसरे का नाम अनमोल देवी बताया जाता है जो छतवन गांव की निवासी थी। तटबन्ध के भीतर रामपुर छतबन गांव से तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग नाव पर सवार होकर रामपुर गांव के लिए लौट रहे थे इसी दौरान बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। उक्त घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ। इधर घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। मौके पर सीओ और बीडीओ पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं।