Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।एनआरसी व सीएए के समर्थन में निकाली विशाल रैली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 29, 2019

सुपौल।एनआरसी व सीएए के समर्थन में निकाली विशाल रैली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

त्रिवेणीगंज(सुपौल): बाजार के उच्च विद्यालय रोड स्थित श्रीराम चौक से नागरिक मंच की अगुवाई में एनआरसी व सीएए के समर्थन में शनिवार को विशाल रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व बजरंग दल के लोग शामिल थे। रैली ने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। रैली में युवा, नौजवान, बुद्धिजीवियों की बड़ी तादाद थी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों ने भागीदारी दिखाई। इस दौरान हाथों में भारत के झंडे और बैनर भी जुलूस में शामिल लोग लहरा रहे थे। खास बात ये थी कि जुलूस में शामिल युवाओं द्वारा काफी जोश-खरोश के साथ पीएम के समर्थन में नारेबाजी भी की जा रही थी और एनआरसी तथा सीएए को सरकार द्वारा लाए गए इस विधेयक को आम लोगों के हित में बताया। नागरिक मंच की अगुवाई में निकली यह जुलूस श्रीराम चौक से निकलकर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए फिर श्रीराम चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद दिखे। इस दौरान भाजपा व बजरंग दल के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।