Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:रुपये लेकर भागते नाबालिग को महिला ने दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 5, 2019

सहरसा:रुपये लेकर भागते नाबालिग को महिला ने दबोचा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। नगर पंचायत क्षेत्र के रानीबाग स्थित रेलवे क्रॉसिग ढाला के समीप गुरुवार को बैंक से रुपये निकासी कर घर जा रही महिला से नाबालिग द्वारा रुपये का थैला छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़िता ने खदेड़कर उस उचक्के को पकड़ लिया पर उसका सहयोगी रुपए लेकर भागने में सफल हो गया। बाद में घटना की सूचना पर बख्तियारपुर थाना के विधि-व्यवस्था प्रभारी सुरेंद्र साव ने नाबालिग उचक्के और पीड़ित महिला को थाना ले गए।
पीड़ित महिला चकभारो पंचायत के एकपढ़ा गांव निवासी शोभा देवी, पति योगेंद्र यादव ने बताया कि वो गुरुवार को स्टेशन चौक के नवाब मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपने खाते से करीब 40 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर एकपढ़ा जा रही थी। रानीबाग रेलवे क्रासिग ढाला के समीप अपने साथ रहे पुत्र को पानी पिलाने चापाकल पर गई। इसी दौरान पीछे से घात लगाए एक नाबालिग लड़का पैसे का थैले पर झपट्टा मार भागने लगा। महिला ने अपने पुत्र को छोड़कर उसके पीछे दौड़ी और उसे पकड़ लिया। किंतु नाबालिग लड़के का सहयोगी रुपये लेकर भागने में सफल हो गया। उस थैले में बैंक से निकाले गए 40 हजार रुपए और पासबुक सहित अन्य सामान भी थे। इस संदर्भ में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जा रही है।