Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कांग्रेस नेता की हत्या के विरोध में फूंका सीएम का पुतला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 29, 2019

सहरसा।कांग्रेस नेता की हत्या के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव को शनिवार की सुबह हाजीपुर में गोली मारकर हत्या करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहुरिया में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार अपराधी पर नकेल कसने में सक्षम नहीं है। घटना के 24 घंटे बीत गये लेकिन एक की भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कहा कि अपराधी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो युवा कांग्रेस कमेटी पूरे बिहार में उग्र आंदोलन करेगी। युवा कांग्रेस नेता मजनू हैदर अली कैश के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में विवेक कुमार यादव, नफीस, लवली, शादाब आलम, संतोष पासवान, तौसीफ आलम, उमर आलम, मनोवर आलम, फारुख, इंदल कुमार, मुर्शीद आलम, मंसूर आलम, दाऊद, शिवकुमार, जाहिदए नाजिम आदि मौजूद थे।
संसू, सिमरीबख्तियारपुर: वैशाली में कांग्रेस नेता राकेश कुमार यादव की हत्या के विरोध में रविवार को सलखुआ प्रखंड के धाप बाजार में सीएम का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष मुरारी यादव के अध्यक्षता में धाप बाजार में पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है। रोज हत्या हो रही है। लेकिन इसपर सरकार लगाम लगाने में विफल है। मौके पर राजद छात्र नेता एनके यादव, रैना राजकुमार, पप्पू, राजदीप, सुनील कुमार यादव, सुजीत सहित अन्य मौजूद थे।