कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सोमवार को मत्स्यगंधा में रक्त काली चौंसठ योगनी धाम मेला का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त राजेश कुमार, सदर एसडीओ सह रक्त काली चौंसठ योगनी मंदिर के सचिव शंभूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन उपरांत डीडीसी ने कहा कि रक्त काली 64 योगिनी धाम मेला जिले के लिए महत्वपूर्ण मेला है। यह मेला प्रशासन के द्वारा लगाया गया है। प्रशासन हर संभव मेला के प्रबंधक और दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान करेगी। सुरक्षा की जवाबदेही मेला प्रबंधक और दुकानदारों के ऊपर भी है। अगर मेला में किसी तरह की कोई दुर्घटना होती है तो मेला बंद कर दिया जाएगा। जिसके कारण आने वाले दुकानदार और मेला प्रबंधक को नुकसान उठाना पड़ेगा। सदर एसडीओ ने कहा इस मेला के कारण मंदिर की आमदनी बढ़ी है। मंदिर के विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। रक्त काली मंदिर के चारों ओर बाउंड्री बनाया जाएगा। मेला के आय से मंदिर का सौन्दर्यीकरण होगा। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मेले में छोटे गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें केवल व्यवसायिक सिलेंडर का ही प्रयोग करें। दुकान में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करें मेला में आने वाले झूला संचालकों को भी हिदायत देते हुए कहा कि वह मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट नहीं होने दें। जिसकी प्रशासन द्वारा जांच कराई जाएगी और फाल्ट होने पर बंद कर दिया जाएगा। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। एसडीपीओ ने आश्वस्त किया कि मेले में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें सकते हैं। असामाजिक तत्व पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन नीतीश कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंदिर प्रबंधन समिति के हीरा प्रभाकर के द्वारा किया गया। मौके पर आइटी सेल के लखीन्द्र महतो, अग्निशमन के जिला प्रभारी पदाधिकारी संजय सिंह, जदयू नेता अक्षय झा, मेला प्रभारी मोहन, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष ओम खेमका, विजय पौद्दार, भगवान झा, नूर आलम आदि उपस्थित थे।