कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत अंतर्गत जम्हरा गांव स्थित सुरसर नदी पारकर अपने बथान पर जा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव मिलने पर नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिसके बाद शव को ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, अतलखा पंचायत के जम्हरा वार्ड नौ का निवासी नंदकुमार यादव (35)रविवार की देर शाम अपने घर से खाना खाकर नदी पारकर बथान पर जा रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिली जब नदी में मछली मार रहे लोगों ने उसके शव को देखा। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। तत्पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।
